Monday, December 1, 2008

छात्र राजनीति और चुनाव

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय मे छात्र राजनीति का
आदर्श रूप देखने को मिलता है! यहाँ की राजनीति
विचारधारा की राजनीति है! यहाँ मतो के विभिन्नता
की लङाई पर्चे एंव पोस्टर के द्वारा लङी जाती है!
यहाँ एक वर्ष के दौरान विभिन्न स्तर पर चुनाव छात्रो के
द्वारा ही आयोजित किए जाते है! चुनाव के कुशल आयोजन हेतू
चुनाव परिषद का गठन किया जाता है! चुनाव के दौरान
जे.एन.यू का बौद्धिक एंव वैचारिक मतो का अनूठा ताल मेल
देखने को मिलता है! छात्रसंघ के चुनाव के प्रचार अभियान
के दौरान नामी गिरामी हस्तियाँ भाषण देने आते है! इस
चुनाव क मुख्य आकर्षण अध्यक्षिय वाद विवाद होता है!

No comments: