Monday, December 1, 2008

लक्ष्य

जिन्दगी मे लक्ष्य का बङा महत्व है! लक्ष्यविहीन
जीवन पतवारहीन नौका के समान होता है! अपने लक्ष्य
की ओर हमेशा अग्रसर होना कर्म की प्रधानता को दर्शाता है!
जहा तक मेरे लक्ष्य की बात है, मेरा लक्ष्य भारत और
जापान के बीच चली आ रहे अच्छे संबन्ध की प्रक्रिया को
सुदृढ करना है! मै जापानी-हिन्दी भाषा अनुवादक
बनकर अपने लक्ष्य को पूरा करना चाहती हूँ!
इसके अलावा मै समाज के उन पिछ्ङे लोगो के लिए कुछ करना
चाह्ती हूँ, जिन्हे शिक्षा का सैभाग्य नही प्राप्त हो पाता!
मै निशुल्क शिक्षा प्रदान करने हेतू अपने स्तर पर एक स्कूल
खोलना चाहती हूँ! अगर इस अच्छे कार्य मे अपना थोङा
सा भी योगदान दे पायी तो मुझे अपने जागरूक मनुष्य
होने का गर्व होगा! और वो लक्ष्य प्राप्ति की संतुष्टि से
बढकर होगा!

No comments: