Monday, December 1, 2008

पार्थसारथी चट्टानें

प्रकॄति के मनोरम गोद मे स्थित यह स्थान ज.ने.वि. के
खूबसूरत स्थानों में से एक है! यहां के पठारो
की हरियाली मनमोहक है! यहा पर दिल्ली महानगर
के कोलाहल एवं भागदौङ की जिंदगी से दूर एक अनूठे
किस्म के शांति का अहसास होता है! वैसे तो ये प्रेमी
युगलों मे अधिक लोकप्रिय है परंतु अक्सर ही लोग यहां खुद
से बातचीत करने भी चले आते हैं! यहा से कुतुब मीनार
देखा जा सकता है! यहाँ से सूर्योदय का मनोरम दॄश्य,
पक्षियों के कलरव के बीच मनमोहक और आनंदमयी होता है!
अक्सर ही यहाँ छात्रगण सामूहिक नॄत्य का आयोजन करते हैं!
आत्मनिरीक्षण के लिए ज. ने. वि. में इससे उपयुक्त स्थान शायद कोई नहीं!

No comments: