जे.एन.यू मे १० के करीब ढाबे हैं! जिसमे से गंगा ढाबा
कैम्पस मे ही नही बल्कि इसके बाहर भी काफ़ी प्रसिद्ध है!
गंगा ढाबा, जे.एन.यू के अनोखे बौद्धिक संस्कृति की एक
अनोखी धरोहर है! छात्रगण इन ढाबो पर अकसर चाय की
चुस्कियो के साथ, विभिन्न राष्ट्रीय एंव अंतर्राष्ट्रीय पहलुओं
पर मन्त्रणा करते देखे जा सकते हैं! परिसर विस्तार के
साथ-साथ ढाबाओं की संख्या भी बढती जा रही है!
परिसर के ये ढाबे भूख मिटाने के साथ-साथ अपनी बौद्धिक
समझ को विकसित और सुदृढ करने के अनोखे केन्द्र हैं! ढाबा
संस्कृति जे.एन.यू को दूसरे शिक्षण संस्थानो से अलग करती है!
मुझे भी ढाबे पर बैठकर चाय पीना और दोस्तो के साथ विभिन्न
पहलुओं पर बातें करना अच्छा लगता है!
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment