भाषा विचारों को व्यक्त करने का सबसे उत्तम माध्यम है!
विचारों के परस्पर तालमेल की आवश्यकता का महत्व,
विदेशी भाषा पढने के बाद अच्छी तरह समझ में आने लगी है!
जापानी भाषा रुचिकर परंतु कठिन है! जापानी भाषा तीन
लिपियों में लिखी जाती है हीरागाना, काताकाना एवं कांजी!
हीरागाना में जापानी भाषा के मूल शब्द लिखे जाते हैं !
जापानी भाषा में समायोजित विदेषी शब्दों को लिखने हेतू
काताकाना क प्रयोग होता है ! कांजी हीरगाना के बदले
प्रयोग में लायी जाने वाली चिह्न हैं जिनकी उत्पत्ति चीन मे हुई है!
जापानी प्रौद्योगिकी को समझने हेतू जापानी भाषा का ज्ञान अत्यंत
ही महत्वपूर्ण है! मुझे जापानी भाषा पसंद है!
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment