Monday, December 1, 2008

ढाबा संस्कृति

जे.एन.यू मे १० के करीब ढाबे हैं! जिसमे से गंगा ढाबा
कैम्पस मे ही नही बल्कि इसके बाहर भी काफ़ी प्रसिद्ध है!
गंगा ढाबा, जे.एन.यू के अनोखे बौद्धिक संस्कृति की एक
अनोखी धरोहर है! छात्रगण इन ढाबो पर अकसर चाय की
चुस्कियो के साथ, विभिन्न राष्ट्रीय एंव अंतर्राष्ट्रीय पहलुओं
पर मन्त्रणा करते देखे जा सकते हैं! परिसर विस्तार के
साथ-साथ ढाबाओं की संख्या भी बढती जा रही है!
परिसर के ये ढाबे भूख मिटाने के साथ-साथ अपनी बौद्धिक
समझ को विकसित और सुदृढ करने के अनोखे केन्द्र हैं! ढाबा
संस्कृति जे.एन.यू को दूसरे शिक्षण संस्थानो से अलग करती है!
मुझे भी ढाबे पर बैठकर चाय पीना और दोस्तो के साथ विभिन्न
पहलुओं पर बातें करना अच्छा लगता है!

बस संख्या ६१५

बस संख्या ६१५ मिन्टो रोड टर्मिनल से चलकर पूर्वांचल
छात्रावास तक जाने वाली, ब्लूलाईन सेवा की एक
महत्वपूर्ण बस है! यह अपने यात्रा के दौरान दिल्ली के
अनेक महत्वपूर्ण स्थान , इन्डिया गेट, राष्ट्रीय संग्रहालय,
सफ़दरजंग का किला, सरोजनी नगर, भीकाजी कामा
पैलेस इत्यादि से होकर गुजरती है! जे.एन.यू कैम्पस के
लिए, ये कैम्पस की दुनिया को बाहरी दिल्ली से
जोङने वाली जीवनरेखा है! कैम्पस के छात्रगण
बसपास के द्वारा इसमे मुफ़्त मे यात्रा करते है!
अक्सर यह लोगो से खचाखच भरी होती है!
इस बस के इन्तेजार मे बैठे लोगो के चेहरे
पर उस समय एक अजीब सूकून की रेखा देखी
जा सकती है, जब उनका इन्तेजार समाप्त हो
जाता है और वो अंतत: बस मे चढ जाते है!

संस्कृत

संस्कृत विश्व की प्राचीनतम भाषाओ मे से एक है!
संस्कृत दुनिया की प्राचीनतम संस्कृति मे से एक, भारतीय
संस्कृति की आधारशिला रही है! हमारे पौराणिक ग्रन्थ;
पुराण, वेद, उपनिषद, इत्यादि की भाषा संस्कृत है! संस्कृत
भाषा, देवो की भाषा मानी जाती है! भारत प्राचीन
काल मे "विश्व का सिरमौर" कहा जाता था, उसके पीछे
संस्कृत के ज्ञान का अहम योगदान था! मध्य्काल मे विदेशी
आक्रमणो के बाद यह भाषा लुप्त सी होने लगी और हमारी
सभ्यता की नींव बिखरती गयी!१९४७ मे स्वतन्त्रता के
बाद संस्कृत के महत्व को समझते हुए सरकार ने इसके
पुन: उत्थान के लिए बहुत सारी नीतियाँ बनाई है!

भारत

मेरा देश भारत एक महान देश है!जर्मनी के विद्वान
मैक्स्मुलर का कथन है.. "अगर पूरे दुनिया मे किसी एक
ऐसे देश की बात की जाए, जहाँ प्रकृति ने अपनी
खूबसूरती सबसे अच्छी तरह बिखेरा है तो निश्चय
ही वो भारत ही होगा!" भारत की भौगोलिक एंव सांस्कृतिक
विविधता मे एकता, इसकी सबसे बङी शक्ति है!आज भारत
विकासशील देशो की क्षेणी मे अग्रणी राष्ट्र मे गिना जाता है!
आज भारत अन्तरिक्ष विज्ञान , कम्पयूटर विज्ञान, चिकित्सा
जगत इत्यादि मे विकसित राष्ट्रो से आगे निकल चुका है!
भारत आज बहुत सारे अंतराष्ट्रीय संगठन का एक अहम
हिस्सा बन चुका है! मुझे अपने देश पर गर्व है!

महानगर नयी दिल्ली

भारतीय गणराज्य की राजधानी नई दिल्ली अपने आप
मे एक अनूठा शहर है! इतिहास और आधुनिकता का संगम
यहा अपने चरम पे दिखता है! एक तरफ़ बङे बङे शॉपिंग
मॉल, सिनेमा घर, आसमान को चीरती ऊँची-ऊँची इमारते
हैं तो दूसरी तरफ़ इसके सुदृढ इतिहास को दर्शाता ऐतिहासिक
धरोहरे! जैसे, कुतुब मीनार, हुमायू का मकबरा, लाल किला इत्यादि.
दिल्ली एक खूबसूरत शहर है! यहाँ पर्यटको के लिए अनेक
दर्शनीय स्थल है! जैसे लोटस टेम्पल, अक्षरधाम मन्दिर,
राष्ट्र्पति भवन, संसद भवन, इन्डिया गेट इत्यादि. दिल्ली मे
२०१० मे राष्ट्र्मंडल खेल प्रायोजित है जिसके लिए, तेजी से
विकास कार्य जारी है! कुछ दिनो बाद दिल्ली मे यातायात
के लिए चौङी सङके, फ़्लाईओवर्स, इत्यादि का प्रयोग बङे
स्तर पे होने लगेगा! दिल्ली एक हरा भरा शहर है! मुझे
भी दिल्ली बहुत पसंद है!

लक्ष्य

जिन्दगी मे लक्ष्य का बङा महत्व है! लक्ष्यविहीन
जीवन पतवारहीन नौका के समान होता है! अपने लक्ष्य
की ओर हमेशा अग्रसर होना कर्म की प्रधानता को दर्शाता है!
जहा तक मेरे लक्ष्य की बात है, मेरा लक्ष्य भारत और
जापान के बीच चली आ रहे अच्छे संबन्ध की प्रक्रिया को
सुदृढ करना है! मै जापानी-हिन्दी भाषा अनुवादक
बनकर अपने लक्ष्य को पूरा करना चाहती हूँ!
इसके अलावा मै समाज के उन पिछ्ङे लोगो के लिए कुछ करना
चाह्ती हूँ, जिन्हे शिक्षा का सैभाग्य नही प्राप्त हो पाता!
मै निशुल्क शिक्षा प्रदान करने हेतू अपने स्तर पर एक स्कूल
खोलना चाहती हूँ! अगर इस अच्छे कार्य मे अपना थोङा
सा भी योगदान दे पायी तो मुझे अपने जागरूक मनुष्य
होने का गर्व होगा! और वो लक्ष्य प्राप्ति की संतुष्टि से
बढकर होगा!

शौक और रुचियाँ

अच्छे शौक और रूचियाँ जिन्दगी मे आदत के रूप
मे तब्दील होकर जिन्दगी को एक नयी दिशा देती है!
जहा तक मेरे शौक का सवाल है मुझे किताबे पढना ,
गीत सुनना, डांस करना पसंद है, किताबो मे मुझे
साहित्य की किताबे पढना पसंद है! मेरे पसंदीदा
लेखक चेतन भगत है! मुझे ढाबे पे बैठकर दोस्तो के
साथ गपशप करना अच्छा लगता है! मुझे सिनेमा
देखना भी पसंद है! इसके अलावा समय मिलने
पर मै खरीददारी करना पसंद करती हूँ!