Monday, December 1, 2008

बस संख्या ६१५

बस संख्या ६१५ मिन्टो रोड टर्मिनल से चलकर पूर्वांचल
छात्रावास तक जाने वाली, ब्लूलाईन सेवा की एक
महत्वपूर्ण बस है! यह अपने यात्रा के दौरान दिल्ली के
अनेक महत्वपूर्ण स्थान , इन्डिया गेट, राष्ट्रीय संग्रहालय,
सफ़दरजंग का किला, सरोजनी नगर, भीकाजी कामा
पैलेस इत्यादि से होकर गुजरती है! जे.एन.यू कैम्पस के
लिए, ये कैम्पस की दुनिया को बाहरी दिल्ली से
जोङने वाली जीवनरेखा है! कैम्पस के छात्रगण
बसपास के द्वारा इसमे मुफ़्त मे यात्रा करते है!
अक्सर यह लोगो से खचाखच भरी होती है!
इस बस के इन्तेजार मे बैठे लोगो के चेहरे
पर उस समय एक अजीब सूकून की रेखा देखी
जा सकती है, जब उनका इन्तेजार समाप्त हो
जाता है और वो अंतत: बस मे चढ जाते है!

No comments: